सुदीक्षा नई राह फाउन्डेशन की तरफ से आयोजित किया गया था कार्यक्रम

दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो

आजमगढ़।
सुदीक्षा नई राह फाउन्डेशन ने बाल दिवस के अवसर पर मंगलवार को आरडी गार्डेन में गरीब बच्चों के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसकी शुरुआत दीप प्रज्जवलन व गणेश जी की वंदना से की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आजमगढ़ से सांसद एवं भोजपुरी फिल्म स्टार दिनेश लाल यादव ने दीप प्रज्जवलित कर किया। गणेश वंदना वरसटाईल डास ग्रृप ने किया। सुदीक्षा नई राह फाउंडेशन पिछले पांच सालों से गौरी शंकर घाट पर गरीब बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने का कार्य कर रही है। कार्यक्रम के बच्चों द्वारा डास व अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुती देख कर आए हुए सभी अतिथियों को अभिभूत कर दिए। इस दौरान बच्चों को उपहार भी दिए गए।
इस अवसर पर सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ, राजेन्द्र प्रसाद यादव, डा. मनीष तिपाठी, डा. पीयूष यादव, रितिक जायसवाल, अमन श्रीवास्तव, मन्न पाण्डेय, अभय सिंह, संजय पाण्डेय, सारिक, अंशुमान राय, राहुल दुबे, राजेश तिवारी, सत्यप्रकाश राय, रविशंकर, कमलाकर राय, हर्ष, हिमान्शु, आदित्या आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में साक्षी पाण्डेय ने सभी अतिथियों का अभार प्रकट किया और बाल दिवस क्यों मनाया जाता है। इसकी विधिवत बच्चों को जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *