आशीष तिवारी/ अरुण कुमार यादव

आजमगढ़।
एसपी सिटी शैलेंद्र लाल के नेतृत्व में सोमवार को साइबर क्राइम थाना आजमगढ़ की टीम ने अन्तराष्ट्रीय ऑनलाईन जुआ खेलवाने के नाम पर 190 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के 11 सदस्यों को गिरफ्तार कर लाखों रुपये का सामान और उपकरण बरामद की है। पुलिस के मुताबिक यह लोग सरकार द्वारा प्रतिबन्धित एप्पस के जरिए देश और विदेश के लोगों से आनलाइन ठगी कर रहे थे। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेजवा दी। फरार अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।

पुलिस के मुताबिक यह संगठित गैंग ऑनलाइन बेटिंग एप के जरिए सोशियल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों इन्सटाग्राम, वाट्सएप्प, मेटा व टेलीग्राम पर विज्ञापन के माध्यम से लोगों को फंसाते थे एवं उनके पैसों को दुगुना तीन गुना जीतने का प्रलोभन देकर इन एप्प के विभिन्न गेमों में उनकी लागिन आईडी बनाकर साइबर ठगी करके उनका सारा पैसा फर्जी खातों व फर्जी मोबाइलों के जरिए ट्रांसफर कर लेते थे तथा उनकी आईडी ब्लाक कर देते थे। इस संगठित गैंग में भारत एवं अन्य देश जैसे श्रीलंका, यूएई के मेम्बर विभिन्न वाट्सएप्प ग्रुप से जुड़े थे एवं ठगी के पैसे का आदान प्रदान करते थे। गिरफ्तार किये गए अभियुक्तों में उत्तर प्रदेश से 06, बिहार से 02, उड़ीसा से 02, मध्यप्रदेश से 01 हैं । देश के विभन्न राज्यों में इनके विरुद्ध कुल 71 साइबर ठगी के मुकदमे दर्ज हैं।

000000

गिरफ्तारी का विवरणः

पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना ने बताया कि साइबर क्राइम थाना आजमगढ़ के आनलाइन एप पर प्राप्त शिकायतों के आधार पर लोकेशन और मुखबिरों की सूचना पर 25 नवंबर 2024 को थाना साइबर क्राइम जनपद आजमगढ़ के प्रभारी निरीक्षक मय हमराह की संयुक्त टीम द्वारा रैदोपुर थाना कोतवाली स्थित स्मार्ट माल के सामने स्थित राजेश के घर से 11 अभियुक्तों को समय करीब 16.50 बजे गिरफ्तार किया गया।

000000

इनके अपराध करने का तरीकाः

गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में बताया गया कि आजमगढ़ में अभियुक्तों द्वारा 02 यूनिट चलाये रहे थे। जिसमें कुल 13 अभियुक्त कार्य कर रहे थे। यह लोग सरकार द्वारा प्रतिबन्धित एप्पस REDDY ANNA, LOTUS व MAHADEV, का सोशल मीडिया जैसे इंस्टाग्राम वाट्सएप्प, मेटा व टेलीग्राम पर विज्ञापन के माध्यम से लोगों को फंसाते थे। उनके पैसों को दुगुना, तीन गुना जीतने का प्रलोभन देकर इन एप्प के विभिन्न गेमों में उनकी लागिन आईडी बनाकर साइबर ठगी करके उनका सारा पैसा फर्जी खातों व फर्जी मोबाइलों के जरिए ट्रांसफर कर लेते थे। रुपये निकालने के बाद उनकी आईडी ब्लाक कर देते थे। अभियुक्तों द्वारा विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से आम नामरिकों से वार्ता की जाती थी एवं बेटिंग की इच्छा जताये जाने पर फीस प्राप्त कर उनकी लागिन आइडी उनको दी जाती थी। एप्प पर उनका एकाउण्ट बनाया जाता था।अभियुक्तों द्वारा अपने व्हासएप ग्रुप के माध्यम से देश विदेश के सदस्यों से आपस मे वार्ता की जाती थी एवं विद्ड्राल खातों की डिटेल उन व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से दी जाती थी।

00000

यह हुए गिरफ्तारः

पुलिस आनलाइन ठगी करने के मामले में जिन आरोपियों को गिरफ्तार की है। उनमें राम सिंह पुत्र स्व0 तेज प्रताप सिंह सा0 सिसवा बाजार (दक्षिण टोला) थाना कोठी भार जिला महाराजगंज, संदीप यादव पुत्र सुरेन्द्र यादव सा0 जयरामपुर पोस्ट नारायणपुर थाना अदलाहट जिला मिर्जापुर, विशालदीप पुत्र आर्थोदीप सा0 लान्थी पोस्ट के गाँव थाना केगाँव जिला- कलान्डी उड़ीसा, अजय कुमार पाल पुत्र जगदीश पाल सा0 लोहिजरा पोस्ट लोहिजरा थाना- सिघवलिया, जिला गोपालगंज बिहार, आकाश यादव पुत्र हंसराज यादव सा0 कोडरे थाना चंदवक जौनपुर , अस्थायी पता – 159/244 बघवा नाला हुकुलगंज पांडेयपुर थाना पांडेयपुर (लालगंज) वाराणसी,
पंकज कुमार पुषांय पुत्र सुख राम पुषांय निवासी धवई बभनी पो0 सुकरी थाना बर्गी जिला जबलपुर मध्य प्रदेश, प्रदीप क्षात्रिया पुत्र सीताराम क्षत्रिया निवासी भाली बहार पो0 पतरापाली थाना बंगो गुण्डा जिला बलांगिर उड़ीसा, विकास यादव पुत्र सुरेन्द्र यादव निवासी जयरामपुर पो0 नरायणपुर थाना अदलाहट ला मिर्जापुर, आनन्दी कुमार यादव पुत्र अजीत यादव निवासी बरागुनिया, पो0 कटोरिया थाना कटोरिया जिला – बॉका बिहार, मिर्जा उमर बेग उर्फ उमर मिर्जा पुत्र मिर्जा राशिद बेग नि0ग्राम अब्डीहा इब्राहिमपुर बीनापारा थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़, अमित गुप्ता पुत्र राजेन्द्र गुप्ता नि0 सिसवा बाज़ार थाना कोठीभार जिला महराजगंज का नाम शामिल है।

0000000

आरोपियों से बरामद हुए सामानः

पुलिस गिरफ्तार किए गये ठगों के पास से 169 बैंक खातों में करीब 02 करोड़ रूपये फ्रीज कराया गया। इसके आलावा
35 लाख रूपये का सामान बरामद, 3 लाख, 40 हजार नगद बरामद, 51 मोबाइल फोन, 06 लैपटाप, 61 एटीएम कार्ड, 56 बैंक पासबुक, 19 सिंम कार्ड, 07 चेक बुक, 03 आधार कार्ड, 01 जीओ फाइबर राउटर शामिल है।

0000000

गिरफ्तार करने वाली टीमः

इन ठगों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर शैलेन्द्र लाल, सहायक पुलिस अधीक्षक अनन्त चन्द्रशेखर, क्षेत्राधिकारी नगर गौरव शर्मा, प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना विमल प्रकाश राय, प्रभारी निरीक्षक स्वाट नन्द कुमार तिवारी, उप निरीक्षक आलोक सिंह थाना साइबर, उप निरीक्षक मंतोष सिंह थाना साइबर क्राइम, हेड कांस्टेबल चन्द्रमा मिश्रा सर्विलांस सेल, कांस्टेबल सभाजीत मौर्य, कांस्टेबल एजाज अहमद, कांस्टेबल संजय, विशाल यादव, महिपाल यादव, रामाश्रय यादव का नाम शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *