दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष हवलदार यादव की अध्यक्षता में शनिवार को पार्टी की मासिक बैठक आयोजित की गयी।
जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि एसआईआर में भाजपा की सरकार सत्ता के बल पर बेईमानी करना चाह रही है, लेकिन पार्टी के पदाधिकारियों ने मुस्तादी से लगकर काम किया। लेकिन अभी भी पदाधिकारी व कार्यकर्ता लगकर 27 मार्च 2026 तक होने वाली प्रक्रिया के लिए कार्य करें। गरीबों, मजलूमों, पिछड़ों, दलितों व अक्लियत के लोगों को उनका सम्मान दिलाने के लिए संघर्ष करने वाले मान्यवर स्व.कांशीराम का 92 वां जन्मदिवस पार्टी द्वारा नेहरू हाल आजमगढ़ में भव्य तरीके से मनाया जाएगा।
जिसमें पूरे जनपद के पीडीए के लोग आएंगे।
बैठक को संबोधित करते हुए विधायक/पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के चलते देश में बेरोजगारी, महंगाई, महंगी शिक्षा, दवा, किसानों की समस्याएं विकराल रूप धारण करती जा रही हैं।
प्रदेश में संगठित भ्रष्टाचार हो रहा है एक जाति वर्ग के लोगों का वर्चस्व होने से पिछड़ों, दलितों पर दमन, उत्पीड़न बढ़ रहा है। जिसको लेकर पार्टी के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर बताएं।
विधायकगण डा. संग्राम यादव, बेचई सरोज, अखिलेश यादव, पूजा सरोज ने कहा कि देश व दुनिया में अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने दूसरे देशों की खानिज संपदा पर कब्जा करने के लिए ईरान पर हमला कर वहां के नागरिकों व धन संपदा को बर्बाद करने पर तुला हुआ है। तमाम मुल्कों के नेता एपस्टीन फाइल में नाम आने से जनता का ध्यान बटाने के लिए मुल्कों को लड़ाने का काम हो रहा है।
पार्टी के सभी कार्यकर्ता इन सभी बातों को जनता में बताएं व अखिलेश यादव की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं।बैठक में पूर्व एमएलसी कमला प्रसाद यादव, राकेश कुमार यादव, पूर्व मंत्री डॉ राम दुलार राजभर, वर्मन यादव, करूणा कांत मौर्य, अजीत कुमार राव, हरिश्चंद्र यादव, अब्दुल्ला, अशोक यादव भोला आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *