दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य शुक्रवार को एक उप निरिक्षक और एक आरक्षी को लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया। साथ ही पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया है। एसपी के इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मचा है।
एसपी आफिस से जारी किए गये आदेश के मुताबिक
अहरौला थाना के द्वारा वादी/आवेदक थाना अहरौला की तहरीर पर बिना विधिक राय प्राप्त किये ही दिनांक- 08.06.2024 को अभियोग पंजीकृत किया गया तथा उक्त अभियोग से सम्बन्धित प्रार्थना पत्र को जनसुनवाई रजिस्टर में अंकित करने में लापरवाही, पदीय दायित्वों के प्रति घोर लापरवाही, उदासीनता, स्वेच्छाचारिता व मा0 उच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश एवं उच्चाधिकारीगण द्वारा दिये गये आदेशों/निर्देशों की अवहेलना किया गया । ऐसे में
➡ *उप0नि0 ना0 पु0 अवधेश यादव (952465201) एवं आरक्षी ना0 पु0 अश्वनी यादव (212051568) की लापरवाही उजागर होने पर एसपी ने इन दोनों को निलंबित कर दिया।
