दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने पार्टी के लोगों से कहा कि
आगामी दिनों में चुनाव संपन्न कराना है। दिन रात एक कर देना है। हमारे बूथ इकाई का सशक्त निर्माण ही लोकसभा चुनाव परिणाम को तय करेगा। लोकसभा लालगंज की सीट पर इस चुनाव में अपनी पूरी ताकत लगा कर जितना है। चुनाव संचालन समिति द्वारा चुनाव संपन्न होने हैं। कृषि मंत्री गुरुवार को लालगंज बाजार में स्थित एक मैरेज हाल में आयोजित पार्टी के कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
उन्होने कहा कि हमारे द्वारा कार्यकर्ताओं के रूप में हमने मोहरे सजा दिए हैं। विधानसभा की बैठक हो रही है। लोकसभा की बैठक हो चुकी है। हर विभाग के साथ हमें बूथ स्तर पर समीक्षा करनी है। बूथ स्तर के कार्यकर्ता को जागरूक करके घर – घर तक संपर्क करना है।
भाजपा जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि लालगंज का हर कार्यकर्ता लोक सभा चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक देगा और लालगंज लोक सभा को जीत कर पुनः इतिहास रचेगा।
इस अवसर पर पूर्व सांसद नीलम सोनकर, लोक सभा संयोजक विनोद राय, लालगंज विधान सभा प्रभारी हनुमंत सिंह, विधान सभा संयोजक प्रमोद राय, दीदारगंज विधान सभा प्रभारी संचिता श्री चौहान संयोजक भानु गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय, जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र राय, ब्लॉक प्रमुख अनुराग सिंह सोनू, मंडल अध्यक्ष रजनीकांत त्रिपाठी , विक्रांत सिंह, बृजेश राय, राजेश सिंह, उमाकांत तिवारी, सुरेश राजभर, अग्निवेश राय, अंकुर राय, आदर्श राय, मयंक श्रीवास्तव सहित सभी सेक्टर संयोजक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *