दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़
सांसद धर्मेंद्र यादव ने रविवार को रानी की सराय विकास खंड के जमूरपुर गांव में बने नये बारात घर का उद्घाटन करके आमजन को सौंप दिया।
लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ सकती है, परन्तु भारतीय जनता पार्टी की सरकार धर्म, जाति मजहब में झगड़ा लगाकर राजनीति करना चाहती है जो संविधान और लोकतंत्र के लिए घातक है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पीडीए का नारा देकर सबको समानता का अधिकार देने की बात कही है। जिससे भारतीय जनता पार्टी की सरकार घबड़ाई हुई है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार की नीति और नियत ठीक नहीं है। यह देश की तरक्की और खुशहाली जनता से छीनना चाहती है। और दलितों,पिछड़ों, अल्पसंख्यकों, छात्र, नौजवानों, किसानों का हक व अधिकार छीना जा रहा है।
उन्होंने कहा कि ऐसी सरकार के मंसूबे को जनता समझ चुकी है आने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सरकार को जनता उखाड़ कर फेंकने का काम करेगी। पी.डी.ए की सरकार बनेगी तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव होंगे।
कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, विधायक एवं पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव, अजीत कुमार राव, विवेक सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *