दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चार सौ पार के संकल्प को पूरा करने के अभियान में जुटी है, तो सपा भाजपा के इस अभियान की हवा निकालने के लिए एड़ीचोटी का जोर लगाए हुए है। राजनैतिक पैंतरेबाजी भी तेजी से चल रही है।
ऐसे में इस बात की चर्चा जोरशोर से चल रही की भारतीय जनता पार्टी की तरफ से लालगंज लोकसभा के लिए घोषित प्रत्याशी पूर्व सांसद नीलम सोनकर का टिकट काटकर हालही में भाजपा में शामिल हुईं बसपा सांसद संगीता आजाद को टिकट दे सकती है। जानकारों की मानें तो नीलम मोदी लहर में साल 2014 में चुनाव किसी तरह से जीत गयी थी, लेकिन अब वह चुनाव नहीं जीत पाएंगी। क्योंकि नीलम सोनकर विधानसभा के चुनाव में लालगंज से हार गयीं। तभी से इनका जनाधार भी कम होते चला जा रहा। नीलम की वजह से संघ और पार्टी के कई छोटे बड़े नेता नाराज हैं। जनता में भी कोई खास प्रभाव नहीं है। यही कारण है सांसद संगीता आजाद को पार्टी में शामिल कराया गया है, ताकि पार्टी उन्हें लालगंज से मौका दे सकती है।
इसी तरह से समाजवादी पार्टी की तरफ से अभी तक मिर्जापुर सीट से प्रत्याशी अभी तक नहीं घोषित किया जा सका है। यहां पर सपा की युवा नेता महीमा मिश्रा का नाम नंबर वन पर है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक मिर्जापुर का टिकट फायनल करने के लिए पार्टी आलाकमान से वरिष्ठ पदाधिकारियों की बैठक बुलाई गयी है। इससे महीमा के समर्थकों को टिकट फायनल होने की उम्मीद है। सभी लोग नजरें गड़ाए हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *