
दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो
आजमगढ़।
अयोध्या में 22 जनवरी को अयोध्या में आयोजित कार्यक्रम के उपलक्ष्य में नगर पंचायत जहानागंज में रामभक्त यात्रा निकाल रहे थे। इस दौरान विरोध करते हुए हमलावर होने वाले आरोपियों में फरार चल रहे एक आरोपी को जहानागंज थाने की पुलिस बुधवार को गिरफ्तार करके जेल भेजवा दी।
प्रभारी निरीक्षक जहानागंज केके गुप्ता के मुताबिक
22 जनवरी 2024 को वादी मुकदमा रंजीत वर्मा पुत्र घनश्याम वर्मा, निवासी बरहतीर जगदीशपुर थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ आदि लोग शोभा यात्रा निकाले थे। इस दौरान मनबड़ों ने विवाद कर दिया। तहरीर के मुताबिक पुलिस केस दर्ज करके आरोपियों की तलाश में जुटी थी। इस मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। शेष फरार चल रहे हैं। फरार चल रहे आरोपियों में बकरुद्दीन उर्फ बगेदू पुत्र अब्दुल मन्नान निवासी चकसहदरिया थाना जहानागंज का नाम प्रकाश में आने पर पुलिस बुधवार को उसे बवाली मोड़ कस्बा जहानागंज के पास से गिरफ्तार करके जेल भेजवा दी।
इन आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारीः
प्रभारी निरीक्षक जहानागंज के के गुप्ता ने बताया कि इस मामले में 1. सगीर अहमद पुत्र जहीर अहमद उम्र करीब 45 वर्ष निवासी बरहतीर जगदीशपुर थाना जहानागंज, 2. मो. जाहिद पुत्र हाफिज इस्तियाक उम्र करीब 30 वर्ष निवासी बरहतीर जगदीशपुर थाना जहानागंज, 3. शहनवाज पुत्र नसीम उम्र करीब 19 वर्ष निवासी बरहतीर जगदीशपुर थाना जहानागंज को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजवा दिया गया है।
वीडियो के जरिए हुई पहचानः
प्रभारी निरीक्षक जहानागंज ने बताया चौथे आरोपी बकरुद्दीन उर्फ बगेदू की पहचान विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलन व वीडियो के आधार पर किया गया है।
