
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
सोशल मीडिया के माध्यम से धर्म विशेष पर अभद्र टिप्पणी करने वाले आरोपी को फूलपुर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को गिरफ्तार किए गये आरोपी को पुलिस अदालत में पेश की। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के मुताबिक 25 अक्टूबर को उप निरीक्षक फूलपुर ने कोतवाली फूलपुर में केस दर्ज कराया। जिसमें आरोप था कि प्रमोद प्रेमकर नाम से सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम) पर कुछ ऐसी अभद्र वीडियो पोस्ट की गयी है। जिसमें धर्म विशेष पर अपमानजनक शब्द लिखे गये हैं, जिससे धर्म विशेष के लोगो में आक्रोश व्याप्त है। केस दर्ज कर पुलिस गुरुवार को आरोपी प्रमोद प्रेमकर पुत्र नन्दलाल हरिजन साकिन चकनूरी थाना फूलपुर को खुरासन रोड रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस गिरफ्तार आरोपी को जेल भेजवा दिया।
