दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
शहर के किनारे से निकलने वाली तमसा नदी पर रविवार को कृषि महाविद्यालय एवं कृषि विज्ञान केंद्र कोटवा द्वारा स्वछता अभियान के तहत नदी की सफाई की गई। जिसमें पानी में से कचरा, पालिथीन, गुठके के रैपर, कांच की बोतल, सड़े हुए कपड़े, जलकुम्भी एवं अन्य जलीय घास को महाविद्यालय के छात्रों, कर्मचारियों, प्राध्यापकों तथा कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने प्रतिभाग करते हुए कचरे एवं जलकुम्भी को महाविद्यालय के ट्रैक्टर की ट्राली में भरकर महाविधालय लाया गया। जिसका उपयोग नाडेप विधि से खाद बनाने में किया जायेगा। महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो. धीरेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि दिनों दिन पानी की कमी को देखते हुए जल सरक्षण करना एवं नदियों की साफ सफाई करना अत्यंत महत्वपूर्ण है। जिससे सिंचाई एवं पीने योग्य जल की किल्लत नहीं होगी। प्रो. सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम को चलाने की प्रेरणा कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसन्धान मंत्री उत्तर प्रदेश सूर्य प्रताप साही, से मिली है। महाविद्यालय के अधिष्ठाता ने वहां के निवासियों को इस अभियान की जानकारी दी और बताया कि हमें पर्यावरण को कैसे स्वछ रखना है। अगर हम अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ रखेंगे , हम उतना ही स्वस्थ होंगे और बीमार नहीं होंगे। तमसा नदी की साफ सफाई कार्यक्रम में कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो. धीरेन्द्र कुमार सिंह, डॉ अनिल कुमार सिंह, डॉ विमलेश कुमार, डॉ विनोद कुमार, डॉ प्रकाश यादव, डॉ विनीत प्रताप सिंह डॉ संदीप पांडे और महाविद्यालय के छात्र, कर्मचारी एवं कृषि विज्ञान केन्द्र कोटवा आजमगढ़ के वैज्ञानिक उपस्थित रहकर कार्यकर्म को पूर्ण किया।
महाविद्यालय एवं कृषि विज्ञान केन्द्र कोटवा इस कार्यक्रम को भविष्य में भी चलाते रहेंगे। साथ ही साथ जनपदवासियों को यह सन्देश देना चाहते है कि वह लोग नदियों को साफ एवं स्वच्छ रखें नदियों में कचरा, कूड़ा पॉलिथीन, पूजा पाठ की सामग्री ना डालें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *