
दैनिक भारत न्यूज
लालगंज (आजमगढ़)।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नगर पंचायत का कार्यकाल आधे से अधिक बीत जाने पर नगर पंचायत लालगंज के तीन लोगों को सदस्य पद हेतु मनोनीत किया है। उक्त जानकारी मिलने पर जहां लोगों में प्रसन्नता है वहीं आधा कार्यकाल बीत जाने का मलाल भी है।
स्थानीय नगर पंचायत में प्रदेश सरकार द्वारा अनिल राज गुप्ता, कृष्ण कुमार मोदनवाल व जितेंद्र सोनकर रोमी को सदस्य पद हेतु मनोनीत किया गया है। मनोनयन की जानकारी मिलते ही मनोनीत लोगों को बधाई देने लोग उनके आवास पर पहुंचना शुरू कर दिए। मनोनीत सदस्यों ने इस मनोनयन पर पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है। मनोनयन के लिए कार्यकर्ताओं की लम्बी सूची थी जिनका मनोनयन नहीं हो पाया वह मायूस होकर शांत है। अनिल राज गुप्ता, कृष्ण कुमार मोदनवाल व जितेंद्र सोनकर रोमी के मनोनयन पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ऋषि कांत राय, दी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नगेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, रजनीश जायसवाल, शिव सागर बरनवाल, ओमप्रकाश सिंह, शिवेंद्र राय, सुनील साहू, अविनाश प्रजापति, कन्हैया यादव, लौटन चौहान सहित कई अन्य लोगों ने बधाई दिया।
