
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
भारतीय संविधान को लागू हुए 75 साल पूरा हो गया। इस दौरान सरकारी महकमों के जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारियों को संविधान के रक्षा की शपथ दिलाई गयी। स्कूल और कालेजों में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गये। पदयात्रा निकाली गयी।

संविधान दिवस के अवसर पर जिला जज जयप्रकाश पांडेय ने हाल आफ जस्टिस में शपथ दिलाया। जबकि डीएम नवनीत सिंह चहल द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में तो पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना द्वारा अपने अधीनस्थों को संविधान के रक्षा की शपथ दिलाई गयी।
जिला जज ने दिलाई शपथः
संविधान दिवस के अवसर पर जिला जज जयप्रकाश पांडेय ने दीवानी न्यायालय के हॉल ऑफ़ जस्टिस में न्यायिक अधिकरियों तथा कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर जिला जज ने संविधान के उच्चतम आदर्शो के अनुकरण करने की सलाह दी। इस अवसर पर एमएसीटी जज अजय कुमार सिंह, प्रधान पारिवारिक न्यायाधीश एहसानुल्लाह खान, अपर जिला जज सतीश चंद्र द्विवेदी, कमलापति, जैनेन्द्र कुमार पाण्डेय, अजय कुमार श्रीवास्तव, रमेश चन्द, जैनुद्दीन अंसारी, धनंजय कुमार मिश्रा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सत्यवीर सिंह, एसीजेएम अभिनय सिंह आदि सभी न्यायिक अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

उधर नगर पंचायत माहुल के प्राथमिक विद्यालय परिसर में नेहरू युवा केंद्र द्वारा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संविधान दिवस के अवसर पर पदयात्रा, विचार गोष्ठी एवं पोस्टर मेकिंग, भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
पदयात्रा का उद्देश्य संवैधानिक मूल्यों को बढ़ावा देना और युवाओं के बीच लोकतंत्र की प्रस्तावना और सिद्धांतों के बारे में जागरुकता बढ़ाना है। इस पदयात्रा में नगर पंचायत माहुल के कार्यकारी अधिकारी अवधेश मिश्रा, माहुल पुलिस चौकी से चौकी इंचार्ज सुधी सिंह, राकेश रंजन एवं अन्य शामिल हुए। पदयात्रा में युवाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण और संविधान की उद्देशिका का पाठन भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन माय भारत स्वयंसेवक बृजेश यादव ने किया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक संजू देवी, प्रमिला, माधुरी, समरीन, रिजवी, अमृता, अरुण यादव आदि लोग उपस्थित रहे।
