सुबह अपने कपड़े की दुकान खोलकर कर रहे थे साफ सफाई

घटना के संबंध में रिपोर्ट दर्ज, खुलासे के लिए पांच टीमें गठित

आजमगढ़।
महराजगंज थाना क्षेत्र के सरदहा बाजार में बुधवार की सुबह ताबड़तोड़ गोली मारकर पिता पुत्र की हत्या कर दी गयी। बाइक सवार बदमाशों ने घटना को अंजाम दिए। हत्या का कारण अभी तक व्यसायिक प्रतिद्वंदिता बताया जा रहा है। घटना की सूचना पर डीआईजी/ आईजी अखिलेश कुमार, एसपी अनुराग आर्य फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर मुआयना किए। महराजगंज थाने में केस दर्ज कर ली गयी है। खुलासे के लिए पुलिस की चार टीमों का गठन किया गया है।
महराजगंज थाने के गोपालपुर गांव निवासी रसीद अहदम (55) की सरदहा बाजार में स्थित निजी मकान में परिवार के साथ रहते थे। इसी मकान में ही रेडिमेड कपड़ा की दुकान चलाते थे। सामाने के एक दुकानदार से व्यवायिक प्रतिद्वदंता चल रही थी। दोनों पक्ष में पहले भी विवाद हुआ था। इस मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई भी की गयी थी। बुधवार की सुबह रसदी अपने छोटे बेटे शोएब (20) के साथ दुकान खोल का सफाई कर रहे थे। तभी एक बाइक पर सवार तीन बदमाश आए। रसीद पर गोलियां बरसानी शुरू कर दिए। वह खून से लतपथ जमीन पर गिर गया। इसके बाद बेटा शोएब जान बचाने के लिए दुकान के दूसरे हिस्से के निर्माणाधीन मकान की तरफ भागा। बदमाशों ने उसे भी दौड़ा कर गोली मार दी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते कि बदमाश असलहा लहराते हुए फरार हो गए। घटना की सूचना लगते ही आईजी अखिलेख कुमार, एसपी अनराग आर्य, एसपी ग्रामीण, सीओ सगड़ी, महराजगंज, जीयनपुर, बिलरियागंज, कंधरापुर, अहरौला, अतरौलिया व कप्तानगंज की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। अधिकारियो ने घटना स्थल का मुआयना किया। डीआईजी /आईजी अखिलेश कुमार ने बताया की पुलिस सभी विंदुओं पर गौर करते हुए काम कर रही है। जल्द खुलास किया जाएगा।

एक परिवार के महिला सहित पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्जः

एसपी अनुराग आर्य के मुताबिक घटना के संबंध में मो. आरिफ पुत्र स्व. अब्दुल राशिद निवासी सरदहा बाजार थाना महराजगंज ने तहरीर दिया। जिसके आधार पर सरदहा बाजार निवासी पवन गुप्ता पुत्र दिनेश गुप्ता उम्र 23 वर्ष, 2-पंकज गुप्ता पुत्र दिनेश गुप्ता उम्र 25 वर्ष, 3-प्रदीप गुप्ता पुत्र दिनेश गुप्ता उम्र 22 वर्ष, 4- दिनेश गुप्ता पुत्र हनुमान गुप्ता, उम्र 50 वर्ष, 5-निर्मला पत्नी दिनेश गुप्ता उम्र 48 वर्ष के खिलाफ केस दर्ज कर ली गयी है। एसपी सिटी शैलेंद्र लाल के नेतृत्व में अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु 4 टीमों का गठन किया गया है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।अभियुक्तों की गिरफ्तारी करते हुए कठोर कार्यवाही की जायेगी। मृतकों के शव को पोस्ट मार्टम हेतु भेजा गया है। मौके पर स्थिति सामान्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *