दैनिक भारत न्यूज

लखनऊ।
लोकसभा चुनाव के बीच जनता नेताओं की कार्यशैली और संबोधन पर भी गौर कर रही है। ऐसे में बसपा के राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर आकाश आनंद अपने चुनावी भाषण के दौरान विवादित बयान देकर राजनीतिक गतिविधियों में गरमाहट ला दिए हैं। जबकि विपक्ष को बैठे बैठे मुद्दा मिल गया है। हाला़कि पूरे मामले को संज्ञान में लेते हुए चुनाव आयोग और जिला प्रशासन सख्त कार्रवाई करने पर विचार कर रहा है। आकाश आनंद सहित अन्य पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर ली गयी है।
बता दें बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के भतीजे आकाश आनंद को चुनाव प्रचार का जिम्मा सौंपा गया है। पहली बार चुनाव प्रचार में उतरे आकाश आनंद की जुबान फिसल जा रही और वे अनाब शनाब भाषण दे दे रहे हैं। सीतापुर जिले में आयोजित जनसभा में आकाश आनंद ने कहा कि भाजपावालों को जुता और चप्पल से मारने के लिए जनता को उकसाया। इस मामले की वीडियो वायरल होने पर जिला प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दिया है। एसपी सीतापुर चक्रेश मिश्रा ने बताया कि बसपा नेता आकाश आनंद समेत 35 लोगों पर केस दर्ज कर ली गयी है। पुलिस मामले की जांच करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *