अरुण कुमार यादव

आजमगढ़।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दस मार्च को आजमगढ़ जिले के मंदुरी हवाई अड्डे के पास आयोजित कार्यक्रम के जरिए जिले के मंदुरी हवाई अड्डा सहित अन्य परियोजनाओं का लोकार्पण करके सौगात देंगे। पीएम के कार्यक्रम के पहले ही रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आजमगढ़ पहुंचकर मौके की वास्तु स्थिति से अवगत हुए। इस दौरान अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा जनपद के मन्दुरी एयरपोर्ट के अलावा प्रदेश के 4 एयरपोर्ट एवं अन्य प्रदेशों के 5 एयरपोर्ट व महाराजा सुहेल देव राज्य विश्वविद्यालय, आजमगढ़ का लोकापार्ण करेंगे।
सीएम ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल को सुव्यवस्थित तरीके से निर्धारित समय में पूर्ण कर लिया जाए। मन्दुरी एयरपोर्ट पर स्थायी डिजिटल बोर्ड लगाकर एक जनपद एक उत्पाद के अन्तर्गत आने वाले उत्पाद मुबाकरपुर की साड़ी एवं ब्लैक पाटरी तथा स्थानीय स्तर पर महत्वपूर्ण स्थानों को प्रदर्शित कराया जाय।
सीएम ने कहा कि पीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम में जनपद में 10 करोड़ की परियोजनाएं जो पूर्ण हो गयी है, जिसका लोकार्पण किया जाना है। उसकी तैयारी पहले से ही करा ली जाय।
उन्होंने कहा कि पूरे आजमगढ़ शहर एवं प्रमुख स्थलों की अभियान चलाकर युद्वस्तर पर सफाई कराएं। पूरे शहर क्षेत्र में वृक्षारोपण कर हरा भरा बनाएं। आम-जन को ध्यान में रखते हुए आने जाने के लिए रूट का डायवर्जन तय करें। प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल से अधिक दूरी पर वाहनों के लिए पार्किंग स्थल न बनाएं। पार्किंग स्थल पर्याप्त एरिया में बनाई जाए। जिससे कि वाहनों को आने-जाने में किसी प्रकार की समस्या ना हो तथा जाम जैसी परेशानी का सामना आम जनता को न करना पड़े। बारिश के मौसम को देखते हुए वॉटरप्रूफ जर्मन हैंगर टेंट लगाएं। प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल पर ही जनता को लंच पैकेट एवं पानी की व्यवस्था रहेगी। पानी के लिए बोतल की जगह पानी के बड़े-बड़े जार रखवाएं।आज-जनता के लिए महिला एवं पुरुष के लिए शौचालय एवं मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था कराएं। सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था होनी चाहिए। सुरक्षा की दृष्टि से लगातार पेट्रोलिंग पुलिस विभाग के अधिकारी करते रहें। आम जनता के लिए कार्यक्रम स्थल पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम को भी सक्रिय किया जाए। पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से जरूरी दिशा निर्देश जनता को देते रहें। सीएम ने कहा शहर की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दे। सड़कों एवं खुले पार्क में एवं प्लाटों में कूड़ा कचरा साफ-सफाई करा दें। प्लास्टिक की बोतल किसी भी कीमत पर सड़क पर दिखाई ना दे। अभियान चलाकर पूरे शहर की सफाई कराई जाए तथा जगह-जगह पर हरे पौधे लगाकर शहर को सजाया जाए।

इस अवसर पर सांसद आजमगढ़ दिनेश लाल यादव “निरहुआ“ , क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, जिलाध्यक्ष श्री कृष्ण पाल, सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष अरविद सिंह, आईजी वाराणसी जोन, जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज, पुलिस अधीक्षक आजमगढ़, मऊ, एयरपोर्ट अथारिटी अधिकारी, पीडब्लूडी, परिवहन विभाग के अधिकारीगण सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *