दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो

आजमगढ़।
शासन के निर्देश के क्रम में सोमवार को पुलिस अपने अपने क्षेत्र के प्रमुख गांव में जाकर लोगों से मेल मुलाकात किए। साथ ही समस्याओं से अवगत हुए। साथ ही ग्रामीणों द्वारा दिए गये सुझाव पर तत्काल अमल कराने का आश्वासन दिया गया।
पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य, सहायक पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल सोमवार को गंभीरपुर थाने के अमौड़ा मोहिद्दीनपुर गांव पहुंचे। वहां गांव वालों से बातचीत किए। संवाद के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि यह स्थान दुर्घटना बाहुल्य है। यहां पर होने वाले सड़क हादसों पर नियंत्रण करना अतिआवश्यक है। इस पर एसपी ने निर्देश दिया।
पुलिस अधीक्षक ग्रामीणों से सुझाव लेकर विश्वास दिलाया कि दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र में यातायात नियमों पालन किये जाने के सम्बन्ध में गोष्ठी की जायेगी। उक्त के सम्बन्ध सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।
इस दौरान एसपी बाजार में पैदल गस्त किए। साथ ही जनसेवा केन्द्र, मेडिकल स्टोर आदि दुकानदारों/व्यापारियों से बातचीत किए। साथ ही प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरा लगवाने के लिए प्रेरित किया। उधर अपने बीच पुलिस के आलाधिकारियों को पाकर गांव के लोग भी काफी गदगद दिखे। इस दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल, थाना प्रभारी गम्भीरपुर अन्य अधिकारी कर्मचारी गण मौजुद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *