

दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो
आजमगढ़।
देवगांव कोतवाली क्षेत्र के लालगंज बाजार का रहने वाला युवा दुकानदार सूर्यकांत गुप्ता पुत्र स्व. किशोरीलाल गुप्ता शुक्रवार को घर से कुड़ाभार गांव निवासी किसी ग्राहक के यहां आभूषण दिखाने गया था। लेकिन वह अभी तक घर वापस नहीं लौटा। दूसरे दिन भी उसके न मिलने से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बाजार के अन्य दुकानदारों में तरह तरह की चर्चा है। लोक उसके न मिलने से आहत हैं।
परिवार का कमाऊ पूत सूर्यकांत अपने दुकान से आभूषण लिया और देवगांव कोतवाली के कूड़ेभार गांव निवासी किसी ग्राहक के घर आभूषण दिखाने के लिए गया था, लेकिन घर नहीं लौटा। सूर्यकांत की पत्नी गर्भवती है। ऐसे में पति के गायब होने की सूचना से सदमे में है। शुक्रवार की शाम को ही देवगांव कोतवाली में तहरीर दी गयी। पुलिस गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। शनिवार की देर शाम तक चर्चाएं शुरू हो गयी। लोगों के मुताबिक उसकी मोबाइल खनियरा गांव के आसपास तक मिल रही। इसके बाद का पता नहीं चल रहा। कुछ लोग अपने स्तर से पता लगाने के लिए गांव पहुंचे। गांव वालों ने बताया कि वह यहां दिखा तो था, लेकिन बेसुध सा दिख रहा था, इसके बाद का कुछ नहीं पता चल रहा है। सूर्यकांत अपने किसी दोस्त की बाइक लेकर गया था। बाइक भी गायब है। सर्राफ के गायब होने से लालगंज बाजार के लोग सकते में हैं। उधर सोशल मिडिया पर सूर्यकांत के न मिलने और पुलिस की शिथिलता बरने से लोगों में आक्रोश दिखा। इस संबंध में चौकी प्रभारी लालगंज देवेंद्रनाथ दूबे पुलिस परीक्षा के बीच घटना स्थल पर जाकर लोगों से पूछताछ और छानबीन किए। जबकि कोतवाल देवगांव राजीव मिश्रा आसपास के थानों से संपर्क करते हुए सूर्यकांत का पता लगाने को कहा है। पुलिस की तरफ से उसका पोस्टर भी जारी किया गया है।
