

दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो
आजमगढ़।
जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को दो युवकों ने चाकू गोंदकर युवती की हत्या कर दिए। बताया जाता है आरोपी युवती को साथ भागने का दबाव बना रहे थे। युवती जब उनकी बात नहीं मानी तो घटना को अंजाम दिए। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। खुलासे के लिए पुलिस की पांच टीमों का गठन किया गया है।
मृत युवती दीदारगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली थी। उसके माता पिता दिव्यांग हैं। युवती छह बहनों में दूसरे नंबर पर थी। पिता रोजी रोटी के लिए बाहर रहते हैं। वह घर पर मां और बहनों के साथ रह रही थी।
शनिवार को वह अपनी मां के साथ खेत में गेंहू की सिंचाई करने गयी थी। दोपहर को माँ से बोली की भूख लगी है, हम घर खाना खाने जा रहे हैं। वापसी में आपके लिए भी खाना लेकर आएंगे। वह खेत से घर तरफ जैसे ही कुछ दूर पहुंची तभी हमलावर रास्ते में उसको घेर लिए। हमलावरों ने युवती की गर्दन में ताबड़तोड़ चाकू से वार कर दिए। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गये। जबकि मौके पर भारी भीड़ जुट गयी। लोग हंगामा करने लगे। सूचना के बाद कई थानों की फोर्स भी मौके पर पहुंच गई। लोग डीएम और एसपी को बुलाने की मांग पर अड़ गए। किसी प्रकार से भीड़ को नियंत्रित कर पुलिस शव को कब्जे में ले सकी और लोगों के गुस्से को शांत करने में जुटी रही। शव को कब्जे में लेने के दौरान भी भीड़ ने जबरदस्त विरोध किया। स्थानिय लोगों ने बताया आरोपियों में एक से उसका संबंध था, वह कयी दिनों से साथ भागने का दबाव बना रहा था। हत्या का एक प्रमुख कारण यह भी हो सकता है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं पर गौर करते हुए जांच कर रही है। खुलासे के लिए पुलिस की पांच टीमें गठित की गयी है।
