दैनिक भारत न्यूज

बिंद्राबाज़ार।
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गोमाडीह गांव निवासी एनएसजी कमांडो मधुसूदन दुबे पुत्र राजबहादुर दुबे की शुक्रवार को दिल्ली में बिजली करेंट लगने से मौत हो गयी। रविवार को सबकी मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया।
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गोमाडीह गांव निवासी मधुसूदन दुबे पुत्र राज बहादुर दुबे पहले बीएसएफ में थे। बाद में उनकी तैनाती पीएमओ हाउस दिल्ली में कर दी गयी। शुक्रवार की सुबह बिजली के करेंट की चपेट में आने से उनकी मृत्यु हो गई। मृत्यु की सूचना मिलते ही पत्नी सिंधु दुबे का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। शनिवार की रात को लाश घर पहुंची। रविवार को अधिकारियों और गांव वालों के बीच अंतिम संस्कार किया गया। वह एक पुत्र प्रियांशु 17 वर्ष व दो जुड़वा पुत्री अनुष्का, अनामिका 12 वर्ष के पिता थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *