दैनिक भारत न्यूज

लखनऊ।
चयन परीक्षाओं की शुचिता के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई की जाएगी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने परीक्षा चयन आयोग और सख्त कानून बनाने का निर्देश दिया है।
बनाए जाने वाले इस नये कानून से साल्वर गैंग/पेपर लीक कराने जैसी गतिविधियों पर रोक लगेगी। नया कानून, पेपरलीक कराने वालों और साल्वर गैंग के खिलाफ होगी कठोरतम करवाई होगी। मुख्यमंत्री द्वारा दिए गये निर्देश के मुताबिक तैयार होने वाले इस नये कानून के तहत परीक्षा केंद्र केवल सरकारी या वित्त पोषित शिक्षण संस्थान ही परीक्षा बनाए जाएंगे। खासतौर से सभी वहीं बनाया जाएगा। जिस स्कूल के हर कमरे में सीसीटीवी लगा होगा। सीएम ने कहा कि प्रदेश में रिक्त पदों पर चयन प्रक्रिया में विभाग तेजी लाएंगे। भर्ती परीक्षा के हर पाली में 2 या अधिक पेपर सेट जरूर होने चाहिए, प्रत्येक सेट के प्रश्नपत्र की छपाई अलग-अलग एजेंसी का माध्यम से बेहतर कराया जाएगा। केंद्र आवंटन में महिलाओं और दिव्यांगों की आवश्यकताओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा। सीएम ने कहा कि परीक्षा से पूर्व, परीक्षा के दौरान और परीक्षा के उपरांत शासन स्तर के शीर्ष अधिकारियों तथा एसटीएफ के संपर्क में चयन आयोग रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *