दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
अगले महीने 13 जुलाई को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए गुरुवार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में प्राधिकरण के सचिव अपर जिला जज धनंजय कुमार मिश्रा तथा लोक अदालत के नोडल अवसर अपर जिला जज कमलापति ने जनपद के बैंक अधिकारियों के साथ एक बैठक की।
बैठक में सचिन ने बैंक अधिकारियों से बताया कि इस लोक अदालत में बैंकों से जुड़े 16878 एनपीए खातों के मुकदमा को चिन्हित किया गया है। जिसके लिए पक्षकारों को नोटिस जारी की जा रही है। बैठक में मौजूद बैंक के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए सचिव ने कहा कि वह अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण करने के लिए हर संभव प्रयास करें। निस्तारित होने वाले मुकदमों की सूची बना ले और लोक अदालत के दिन ही शाम को जितने मुकदमे निस्तारित हो रहे हैं उन मामलों का डिटेल जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को उपलब्ध करा दे। इस बैठक में बैंक ऑफ़ बड़ौदा की मुख्य प्रबंधक प्रवीण कुमार राय सहायक प्रबंधक अर्पित शंखधर, स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के शाखा प्रबंधक नवनीत कुमार तथा राम अनुज सिंह, यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया के प्रबंधक मनीष कुमार, बैंक ऑफ़ इंडिया के प्रबंधक गौरव सिंह, केनरा बैंक के प्रबंधक संतोष कुमार, बडौदा यूपी बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक कर्मवीर यादव, आईडीबीआई बैंक के प्रबंधक गुलशन अली, इंडियन ओवरसीज बैंक के सहायक प्रबंधक कौशल किशोर त्रिपाठी, यूको बैंक के प्रबंधक देव नंदन प्रसाद शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *