
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
देवगांव कोतवाली क्षेत्र के नरायनपुर नेवादा गांव के पास स्थित मदरसा जामिया फैज ए आम में हुए घोटाला के मामले में पुलिस आरोपियों को अभी तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। ज्यादातर आरोपी फरार चल रहे हैं। ऐसे में देवगांव कोतवाली पुलिस द्वारा कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के घर जाकर सीआरपीसी की धारा 82 की नोटिस चस्पा कराई। साथ ही आरोपियों को निर्धारित अवधि के भीजर अदालत में हाजिर होने के लिए डुगडुगी पिटवाई। पुलिस के इस कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है।
देवगांव कोतवाली पुलिस द्वारा जिन आरोपियों के घर पहुंचकर धारा 82 की नोटिस चस्पा कराई। जिनके घर नोटिस चस्पा कराई गयी है। उसमें अंबेडकर नगर जिले के हंसवर थाना क्षेत्र के मनेरीपुर गांव और मुबारकपुर थाने के बह्मौर गांव के आरोपी शामिल हैं। फरार आरोपियों में अहमद माविया पुत्र हबीबुर्रहमान, मोहम्मद अरशद पुत्र हाफिज इरफाध सहित कुल पांच आरोपी शामिल हैं। कोतवाली पुलिस के मुताबिक इन आरोपियों के खिलाफ थाने में करोड़ो रुपये की धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में केस दर्द है। केस दर्ज होने के बाद से ही यह सभी आरोपी फरार चल रहे हैं। यह लोग निर्धारित अवधि में अदालत में हाजिर नहीं होंगे तो अदालत के आदेश पर इनके घर की कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
