दैनिक भारत न्यूज

बिलरियागंज।
नगर पालिका परिषद बिलरियागंज के वार्ड नंबर 17 मोहल्ला शहाबुद्दीनपुर के रहने वाले लोग शहरी क्षेत्र में रहने के बावजूद असुविधाओं का दंश झेलने को मजबूर हैं।
मोहल्ले के राम कुंवर यादव, अनूप जयसवाल, प्रेमचंद जायसवाल, राकेश जयसवाल, प्रदीप जायसवाल, सतिराम, आयुष, बबलू यादव, रमेश यादव, मोहन, मुमताज, सुनील आदि लोगों का कहना है कि इस मोहल्ले में विद्युतीकरण के नाम पर आज तक मोहल्ले के अंदर पोल नहीं गड़ा है। जल जीवन मिशन द्वारा कोई सुविधा अभी तक नहीं हम लोगों को मिली है। पानी पीने की कोई व्यवस्था नहीं है। देसी मशीन से पानी पिया जाता है। नाली पर पटिया नहीं लगी है। घर का पानी बहने के लिए नाली नहीं है। नाला होना अति आवश्यक है। पात्र व्यक्तियों को आवास होना आवश्यक है, जो छत के नीचे नहीं रहते हैं। ऐसे लोग मंडई में रहते हैं। वृद्धा पेंशन का सिविर लगाकर पात्र लोगों को पेंशन दिलवाया जाय। शिव मंदिर पर इंडिया मार्का हैंडपंप बिगड़ा पड़ा है। सार्वजनिक स्थल पर मौजूद इस हैंडपंप की मरम्मत आवश्यक है। मोहल्ले में खुली नाली पड़ी है। सफाईकर्मी रात में आकर साफ कर आधा अधूरा चले जाते हैं। हम मोहल्ले वासियों का कहना है की रात की जगह दिन में साफ सफाई होना चाहिए। इसको नगर पालिका सुनिश्चित करें, जो भी कूड़ा हो उसे सफाई के दौरान तुरंत हटा दिया जाए और मच्छर की दवा का छिड़काव किया जाए। आज तक मच्छर की दवा का छिड़काव नहीं हुआ है। जबकि नगर पालिका से 1 किलोमीटर की दूरी पर शहाबुद्दीनपुर मोहल्ला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *