दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
राजकीय बालिका इंटर कालेज कटघर लालगंज परिसर में नव निर्मित छात्रावास का मंगलवार को प्रधानाचार्या अनुराधा गौतम व सब इंस्पेक्टर देवगांव आकांक्षा पाण्डेय ने फीता काटकर व मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्जलित कर नव निर्मित छात्रावास का शुभारम्भ किया। प्रधानाचार्या अनुराधा गौतम ने कहा कि राजकीय बालिका इण्टर कालेज परिसर में नव निर्मित छात्रावास को मंगलवार से सुचारू रूप से छात्राओं के लिए शुरू कर दिया गया। जहां आस पास के गावों की दस छात्राओं का आवेदन हो चुका है। छात्रावास में भोजन , स्टेसनरी सामग्री ,पानी , 24 घंटे बिजली की व्यवस्था , सीसीटीवी कैमरा से निगरानी , वार्डेन , सिक्योरिटी गार्ड , आदि की व्यवस्था की गयी है। नवनिर्मित छात्रावास में छात्राओं के लिए सभी सामग्री निःशुल्क है। इस अवसर पर डा0 सुनीता यादव , प्रीती , कविता सिंह , माया देवी , सुषमा यादव , लक्ष्मी , नेहा उपाध्याय ,सब इंस्पेक्टर आकांक्षा पाण्डेय , सब इंस्पेक्टर विनय कुमार सिंह , कांस्टेबल प्रीती सिंह , कांस्टेबल सोनम यादव आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *