
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
भारतीय जनता युवा मोर्चा ने नव नियुक्त जिला अध्यक्ष पुष्कर मिश्र के प्रथम आगमन पर गुरुवार को युवा मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अतरौलिया टोल प्लाजा, बुढ़नपुर चौराहा, मंदूरी चौराहे पर युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष चंद्रहास राय और महामंत्री समर प्रताप सिंह के नेतृत्व में स्वागत किया गया। जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा पुष्कर मिश्र ने सिविल लाइन स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। तत्पश्चात भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।
नव नियुक्त जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा पुष्कर मिश्र के स्वागत में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी लालगंज जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
उन्होने कहा कि युवा मोर्चा के नए जिलाध्यक्ष प्रदेश कार्यसमिति सदस्य युवा मोर्चा रहे हैं। सबको सम्मान देकर चलने वाले व्यक्ति हैं। कार्यकर्ताओं के आशा के अनुरूप कार्य करते हुए वह लोकसभा में मोदी के मिशन को पूरा करेंगे ऐसा मुझे पूरा विश्वास है। भारतीय जनता पार्टी बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक कार्य करने वाले कार्यकर्ता को कोई न कोई प्रभार सौंपती है। जिससे हर कार्यकर्ता पार्टी को आगे बढ़ाने का काम करते हैं।पुष्कर मिश्र के जिला अध्यक्ष बनने से युवा मोर्चा का आम कार्यकर्ता उत्साहित है। इनके नेतृत्व में युवा मोर्चा और शसक्त होगा।
नव नियुक्त जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा पुष्कर मिश्र ने कहा कि वह पार्टी के उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करूंगे। मेरा बस एक ही उद्देश्य है कि पार्टी को मजबूत करना और लोक सभा के चुनाव में लालगंज युवा मोर्चा के बूथ स्तर के कार्यकर्ता से लेकर जिला स्तर तक के कार्यकर्ता रात दिन एक करके लालगंज लोक सभा को जीतने का काम करेंगे।
मंच का संचालन जिला महामंत्री भाजयुमो अंकुर राय ने किया।
इस अवसर पर निवर्तमान जिला अध्यक्ष ऋषिकांत राय, क्षेत्रीय संयोजक श्रम प्रकोष्ठ रमाकांत मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष चंद्रजीत तिवारी, जिला मंत्री दिलीप सिंह बघेल, डॉ शैलेन्द्र नाथ यादव, अजय यादव, जिला मीडिया प्रभारी मयंक श्रीवास्तव,जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा चंद्रहास राय, जिला महामंत्री युवा मोर्चा समर सिंह, अंकुर राय, मंडल अध्यक्ष गौरव मिश्र, अंशु मिश्रा, शिवम राय, अनूप सिंह, रवि यादव, विक्रांत राय आदि मौजूद रहे।
