
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना की टीम साल 2025 के पहले ही दिन नशे का कारोबार करने वाले बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है।
पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने गांजा तस्करी करने के नये तरीके का खुलासा किया। तस्करों की तरकीब सुनकर पुलिस के आलाधिकारी सहित अन्य लोग सकते में आ गये। गांजा तस्करी के मामले में महिला सहित कुल 12 लोग गिरफ्तार किए गये हैं। पुलिस इनके कब्जे से लाखों रुपये का गांजा आदि बरामद की है। यह लोग छत्तीसगढ़ से गांजा की खेप लेकर गोरखपुर स्थित अपने घर जा रहे थे।
घटना के संबंध में जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक (नगर ) शैलेंद्र लाल ने बताया कि 31 दिसंबर 2024 के अंतिम दिन गम्भीरपुर थाना की पुलिस और आबकारी टीम द्वारा अन्तर्राज्यीय गांजा तस्कर गैंग के 12 गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से 43.270 कि0ग्रा0 गांजा (कीमत लगभग 5.5 लाख रूपयें), 11 मोबाइल व 6,150/- रूपये नकद बरामद हुआ। इनकी गिरफ्तारी नेशनल हाईवे नंबर 233 पर गोमाडिह गांव के पास से हुई।
एसपी सिटी ने बताया कि यह लोग परिवार के साथ ट्रेन, बस या अन्य साधन से छत्तीसगढ़ जाते हैं। वहां से गांजा अलग अलग बैग में भरकर परिवार के साथ चलते हैं। बच्चे और महिलाओं के साथ होने से किसी को शक नहीं होता। यह लोग गोरखपुर के रहने वाले हैं।
इनकी हुई गिरफ्तारीः
1. दीपा निषाद पत्नी गब्बर निषाद निवासी अवलचकला थाना राजघाट जनपद गोरखपुर उम्र करीब 38 वर्ष
2. नीलम निषाद पत्नी बलराम निषाद निवासी हड़बड़ बंधा थाना राजघाट जनपद गोरखपुर उम्र करीब 28 वर्ष
3. सबिता निषाद पुत्री स्व0 लेहरी निवासी अमरूद मण्डी चकलौवल थाना राजघट जनपद गोरखपुर उम्र करीब 25
4. मोनी निषाद पत्नी नारद निषाद ग्राम शेरगढ़ थाना गीडा जनपद गोरखपुर उम्र करीब 29 वर्ष
वर्ष
5.मन्नू निगम पुत्र गोपाल निगम ग्राम अमरूद मण्डी चकला औवल शिवपुर कालोनी थाना राजघाट जिला गोरखपुर उम्र करीब 20 वर्ष
6. शनि देवल निषाद पुत्र स्व0 कपिल निषाद निवासी नवरिया बाघा गाड़ा थाना बेलीपार जिला गोरखपुर हाल पता टोला जगरनाथपुर रसुखपुरा थाना तलनौरा जनपद गोरखपुर उम्र करीब 21 वर्ष
7. फूला निषाद पत्नी धर्मेन्द्र निषाद निवासी पट्टन चौराहा थाना अहिरौली जिला देवरिया उम्र करीब 26 वर्ष
8. पूजा निषाद पत्नी विकाश निषाद निवासी खोफा पेरड़ा चौपध थाना एकौना जनपद देवरिया उम्र करीब 26 वर्ष
9. शनि पुत्र विरेन्द्र ग्राम चांदपट्टी थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 19 वर्ष
10. सोनमती निषाद पत्नी जितेन्द्र निषाद निवासी अवलचकला थाना राजघाट जनपद गोरखपुर उम्र करीब 27 वर्ष
11. रिंकू देवी पत्नी डब्लू निषाद निवासी सिसई थाना कसया जनपद कुशीनगर उम्र करीब 40 वर्ष
12. अश्वनी पुत्र स्व0 देव कुमार उर्फ डेबा निवासी निवासी मेहबा थाना राजघाट जनपद गोरखपुर हाल पता मोहल्ला अवलचकला थाना राजघाट जनपद गोरखपुर उम्र करीब 19 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है।
