
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान लालगंज पर शासन के निर्देशानुसार टैबलेट्स वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। शुक्रवार को आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी लालगंज के जिला मंत्री सुनील सिंह डब्बू एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य ओम प्रकाश सिंह तिलखरा व भाजपा के पूर्व मण्डल अध्यक्ष दिनेश सिंह थे। कार्यक्रम में मोनिका राजभर, अर्पणा गिरि, राहुल यादव, गोलू कुमार सहित कुल 120 छात्र छात्राओं को टैबलेट वितरित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुनील सिंह डब्बू व पूर्व प्रधानाचार्य ओम प्रकाश सिंह तिलखरा ने कहा कि तकनीकी शिक्षा को गुणवत्ता युक्त बनाने के लिए कौशल विकास पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। विश्वस्तर पर युवा वर्ग के लिए चुनौतियां बढ़ी हैं। युवा वर्ग कौशल विकास के माध्यम से अपनी प्रतिभा में निखार ला सकता हैं। आई टी सेक्टर, कम्प्यूटर शिक्षा, तथा तकनीकी शिक्षा क्षेत्र में युवा वर्ग ने काफी दक्षता हासिल की है।आज पूरा विश्व भारतीय छात्रों की प्रतिभा के समक्ष नतमस्तक होने को विवश हैं। रक्षा क्षेत्र में हमने नवीन तकनीक का विकास कर आत्मनिर्भर हो रहे हैं। हमने अपनी आवश्यकताओं के अनुरूप हथियारों के निर्माण में महारत हासिल की है। मिसाइल प्रौद्योगिकी क्षेत्र में भारत पूर्ण आत्म निर्भर है। टैबलेट वितरण के माध्यम से सरकार शिक्षा के क्षेत्र में नवीन क्रान्ति का संचार कर रही है। विद्यालय के प्रधानाचार्य रीतेश कुमार सिंह ने कहा कि सरकार औद्योगिक संस्थानों में छात्रों के हित को ध्यान में रखते हुए टैबलेट वितरण कर रही है। हमारे छात्र देश विदेश में भारत का नाम रोशन करें। इस अवसर पर ओम प्रकाश यादव, वरिष्ठ सहायक टीके सिंह, अनुदेशक ज्ञानेंद्र गिरि, अनुदेशक सविता मौर्य आदि मौजूद रहे।
