
मध्यप्रदेश में आयोजित एक कार्यक्रम में दिए विवादित बयान
दिल्ली।
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी ने विवादित बयान दिया है। उनके इस विवादित बयान से राजनीतिक गलियारों से लेकर हर तरफ चर्चा का माहौल गरम है। लोग उनके इस बयान की निंदा कर रहे हैं।
मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के लटेरी में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
वरिष्ठ नेता ने कहा कि कांग्रेस दफ्तर में मूर्तियां बिठाना और हिन्दुत्व की बात करना डूब मरने की बात है। उन्होने गंगा मैया की जय का नारा लगाने पर भी आपत्ति जाहिर की। विवादित बयान देते हुए वरिष्ठ नेता ने कहा कि उन्हे कांग्रेस से निकालना है तो निकाल दिया जाए। मुसलमानों को भड़काते हुए कहा कि 22 करोड़ मुसलमानों ने चुड़ियां नहीं पहन रखी है। एक या दो करोड़ मर भी जाय तो कोई बात नहीं। अजीज कुरैशी कयी राज्यों के राज्यपाल और केंद्र में मंत्री भी रह चुके हैं। कुरैशी ने प्रियंका गांधी के नर्मदा पूजा पर भी सवाल खड़ा किया है। कहा कि कांग्रेस के कुछ लोग आज हिन्दुत्व की बात करते हैं। लेकिन जय गंगा मैया, जय नर्मदा मैया कहना शर्म की बात है। नेहरू के वारिश कांग्रेस के लोग आज धार्मिक यात्रा निकालते हुए जय बोलते हैं। यह बहुत शर्म की बात है। उन्होने कहा कि मुसलमान किसी पार्टी के गुलाम नहीं हैं। उन्होंने कहा कि हम एक हद तक बर्दाश्त करते हैं। जब पानी हद से गुजर जाएगा, तो मुसलमान जवाब देगा। चुड़ियां नहीं पहन रखा है। अजीज कुरैशी के इस बयान की लोग निंदा कर रहे हैं।