दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
हत्या के मुकदमे में बांदा जेल में बंद पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बुधवार को एमपीएमएलए स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया। तरवां थाना क्षेत्र के एरा कला गांव में 6 फरवरी 2014 को सड़क निर्माण कार्य में लगे मजदूरों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई थी। इस गोलीकांड में बिहार के गया निवासी एक मजदूर राम इकबाल की मौत हो गई थी। जबकि एक अन्य मजदूर पांचू घायल हो गया था। घटना के लगभग छ महीने बाद मुख्तार अंसारी का नाम आरोपी के तौर पर प्रकाश में आया। इस मुकदमे में गवाही की प्रक्रिया चल रही है। अभियोजन पक्ष की तरफ से विशेष अभियोजक राधेश्याम मालवीय ने बुधवार को मुकदमे में तेरहवें गवाह कांस्टेबल जितेंद्र नाथ का मुख्य बयान दर्ज कराया। इस मुकदमे में कुल 12 आरोपियों के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल की गई थी। जिसमें से अनुज कनौजिया तथा अभिषेक मिश्रा बाद में फरार हो गए तो उनकी पत्रावली अलग कर दी गई। एक आरोपी सिहारी की मृत्यु हो चुकी है। मुकदमे के तीन आरोपी मुख्तार अंसारी, राजन पासी तथा श्याम बाबू पासी अलग-अलग जेल मे बंद है। अदालत ने जितेंद्र नाथ के बयान के बाद जिरह के लिए एक अप्रैल तारीख निर्धारित कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *