
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
लालगंज में मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व मंगलवार को सिनेमा हॉल तिराहे से ब्लॉक मुख्यालय लालगंज तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।
लालगंज बाजार में तिरंगा यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। देश भक्ति के गीतों और नारों से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा। तिरंगा यात्रा के समापन पर ब्लॉक सभागार में कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि तथा भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया।
पूर्व प्रधानाचार्य ओम प्रकाश सिंह तिलखरा ने कहा कि माता और मातृभूमि स्वर्ग से बढ़कर होती हैं। हमारे देशवासियों में देश के प्रति अटूट प्रेम भाव भरा हुआ है। देश के लिए सब कुछ अर्पित करने का भाव है। ऐसे भारत देश को कोई भी देश झुका नहीं सकता। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक आजाद अरिमर्दन ने कहा कि तिरंगा यात्रा में लोग उत्साह से भाग ले रहे हैं। इस कार्यक्रम के माध्यम से लोग अपने देश प्रेम की भावना को व्यक्त कर रहे हैं।सामाजिक दूरियां मिट रही हैं। लोगों में देश के लिए मर मिटने का भाव जागृत है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से हम जन-जन में देश प्रेम की भावना भर रहे हैं। मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने तिरंगा यात्रा में आए हुए सभी क्षेत्रवासियों तथा भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। और कहा कि तिरंगा हमारे देश की आन बान शान है। इसके लिए हम मर मिटने को सदैव तैयार रहते हैं।
इस अवसर पर आदर्श राय , अशोक राय, आनंद राय, रजनीश जायसवाल, अंजना सिंह, अवनीश राय, हरी यादव, प्रधान रामचंद्र राम, तेज बहादुर यादव, आदि लोग विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट कृष्ण कुमार मोदनमल ने किया।
