लालगंज बाजार में स्थित मातृछाया मैरेज हाल में आयोजित किया गया सीएमई

दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो

लालगंज, ( आजमगढ़)।
डॉक्टर्स वेलफेयर सोसायटी लालगंज व श्री कृष्णा न्यूरो साइकेट्रिक हॉस्पिटल आजमगढ़ के तत्वाधान में सीएमई का आयोजन गुरुवार को मातृछाया मैरिज हाल में किया गया। जिसमें डॉक्टर नीतीश यादव ने नशा मुक्ति व सेक्स समस्या के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी।
उन्होंने कहा कि अगर नशा मुक्ति के लिए घर का माहौल सही रखा जाय और किसी मनोचिकात्सक के यहां कुछ दिन उसके सेन्टर पर एडमिट रहे, तो अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। सेक्स की अधिकतर समस्या मानसिक होती हैं जिसे दवा और मनोचिकित्सक के देखरेख में ठीक हो जाएगा। सोसाइटी की तरफ से वक्ता डॉ. नीतीश को मोमेंटो एव् डॉ. एसआर सरोज, डॉ. श्रीनाथ, डॉ. सुशील सिंह, डॉ. मनोज को अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया। अध्यक्ष डाक्टर एसआर सरोज ने सबका आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में डॉ. अनिल विश्वकर्मा , डॉ. एम उपाध्याय , डॉ. आलोक सिंह, डॉ. रामचन्द सरोज, डॉ. अनिल श्रीवास्तव, डॉ. सुभाष गुप्ता, डॉ. मोहम्मद अनवर, डॉ. एमए आजमी,  डॉ. मनोज प्रजापति , डॉ. सुरेंद गुप्ता , डॉ. आरिफ, डाक्टर देवाशीष शुक्ल, डॉ. रामभुवन, डॉ. विजय शंकर , डॉ सतीश चंद्रा, डॉ. रामनयन डॉ. आमिर हमजा, डॉ. रामनिधि सिंह, डॉ. डीएस सिंह, डॉ. नितीश, डॉ. रतन प्रजापति, डॉ. बृजभूषण, डॉ. आरबी सरोज, डाक्टर राजवंत, श्रीकृष्णान्यूरो हॉस्पिटल के सहयोगी सहित आदि डॉक्टर  उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डाक्टर प्रदीप कुमार राय ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *