दैनिक भारत न्यूज

तहबरपुुुुर।
मनरेगा मजदूर संघ ने काम की मांग को लेकर सोमवार को तहबरपुुुुर ब्लाक मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। अपनी मांगों के समर्थन में नारे लगाए। तथा खण्ड विकास अधिकारी को अपने मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।
सोमवार को मनरेगा मजदूर संघ की जिलाध्यक्ष नविता के नेतृत्व में दर्जनों मनरेगा मजदूरों ने ब्लाक परिसर में बैठक हुई। जिसमें मनरेगा मजदूरों के समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए मनरेगा मजदूर संघ की जिलाध्यक्ष नविता ने बताया कि जिला स्तर पर निगरानी समिति गठित कर मनरेगा मजदूर संघ को सदस्य बनाए जाने, नियमित काम मिलने, हफ्ते भर के अंदर भुगतान सुनिश्चित कराये जाने, मनरेगा मजदूरों का जाब कार्ड उनके पास रखे जाने सहित 14 सूत्रीय मांगों को लेकर संघ आंदोलनरत हैं। लेकिन हमारे मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने मजदूरों को आश्वस्त किया कि उनका हक और अधिकार दिलाकर दम लिया जायेगा। मनरेगा मजदूरों ने ब्लाक मुख्यालय के सामने अपने मांगों के समर्थन में नारे लगाए। और खण्ड विकास अधिकारी को मजदूरी की मांग को लेकर ज्ञापन दिया। और चेतावनी दी कि अगर 15 दिन के अंदर उनको काम नहीं मिला तो वे बड़ा प्रर्दशन करेंगे। प्रर्दशन करने वालो में उमाशंकर, अर्जुन, अरुण, चन्द्रभान, श्रीराम,प्रदीप, जय वर्धन, हरीराम, जगदीश, बिन्दू मती, निर्मला, सीतल, बिन्दू, सारदा, सविता, सरिता, नीलम, कंचन , मनीला, रेखा, उर्मिला, सविता, संगीता, सुषमा ,सीमा, आरती, रम्भा, सुदामी, सुनीता, सहित दर्जनों मनरेगा मजदूर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *