

दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व विधानपरिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक शुक्रवार को अपने गृह जनपद में अपनी निधि से बनी 25 गांव के मार्गो का लोकार्पण किया। उन्होने बताया कि हमने दो दिन से अपने गृह जनपद में घर भरसरा खालसा पर रहकर भाजपा कार्यकर्ताओं कि मांग पर 47 मार्गो का पिछले वित्त वर्ष के अपनी निधि के कार्यकाल में बने मार्गो का लोकार्पण किया है। उन्होने कहा भाजपा सरकार के शासन काल में डबल इंजन कि सरकार द्वारा चारों तरफ़ विकास कार्य हो रहा है। घर घर राशन मिल रहा है, लगभग हर हर घर किसान सम्मान निधि मिल रही है। सड़क रेल खेल वायुयान बिजली आदि के क्षेत्र में देश में ऐतिहासिक विकास कार्य हुआ है। सबका साथ सबका विकास और सबका विस्वास पर डबल इंजन कि सरकार तेजी के साथ विकास कार्य हो रहा है। क्षेत्र में जगह जगह लोग उनके दोबारा एमएलसी निर्विरोध चुने जाने पर फूल मालाओं से स्वागत किए। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष द्वारा 25 गांवो के रोडो का लोकार्पण किया। उसमें अल्लीपुर, सरायमीर, फत्तनपुर,दरीखा, महुआर आदि गांव में बने रोड शामिल है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, योगेंद्र, मनोज राय, संतोष गोंड़, राकेश पाठक, वीरेन्द्र नाथ मिश्र, जय राम उपाध्याय, गौतम चौबे, अखिलेश पाठक, सुग्रीव तिवारी, हरीश तिवारी, रंजीत चौहान आदि लोग मौजूद रहे।
