आजमगढ़।
राजकीय पॉलिटेक्निक आजमगढ़ में आयोजित आजमगढ़ महोत्सव 2023 (दिनांक 18 से 24 सितंबर 2023 तक) कार्यक्रम के पाँचवे दिन शुक्रवार का शुभारम्भ विधान परिषद सदस्य यशवंत सिंह द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम में स्कूली छात्र- छात्राओं द्वारा समूह नृत्य व लोक गायन तथा प्रतिष्ठित कलाकारों- रंजना राय, शुभम मिश्रा, शाह आलम साँवरिया, शाहिल आजमी, वंदना मिश्रा आदि द्वारा प्रस्तुति की गई। इसी क्रम में दैनिक लकी ड्रा के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
इसी क्रम में हरिऔध कला भवन मे “”सुन लो श्वर पाषाण शिला के “” नाटक की प्रस्तुति समुहन कला संस्थान द्वारा की गयी।
इसी के साथ ही लच्छू महाराज फाउंडेशन लखनऊ द्वारा कुमकुम आदर्श के नेतृत्व में कत्थक समूह नृत्य की प्रस्तुति की गई, जो काफ़ी मनमोहक रहा। इसके पश्चात् बॉलीवुड सिंगर ममता शर्मा द्वारा लोक गायन की प्रस्तुति की गई। उपरोक्त समस्त कलाकारों ने सभी दर्शकों में अपने प्रदर्शन से समस्त दर्शकों में उत्साह एवं जोश भर दिया।
उपरोक्त समस्त कलाकारों को विधान परिषद सदस्य द्वारा अंग वस्त्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता, अपर जिलाधिकारी प्रशासन राहुल विश्वकर्मा, अपर जिलाधिकारी वि./रा. आज़ाद भगत सिंह, जिला विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, समस्त एसडीएम, तहसीलदार, समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण सहित गणमान्य व्यक्ति तथा भारी संख्या में आम जनमानस उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *