दैनिक भारत न्यूज

गाजीपुर।
पूर्व विधायक स्व. मुख्तार अंसारी का विधायक बेटा अब्बास अंसारी करीब ढाई साल बाद शुक्रवार को जेल से जमानत पर रिहा हो गया। शुक्रवार जुमे के दिन अब्बास अंसारी के बाहर निकलने से उनके समर्थकों में हर्ष का माहौल है।
अब्बास अंसारी को सात मार्च 2025 को सुप्रीम कोर्ट से कई शर्तों पर जमानत मिली थी। लेकिन करीब 15 दिनों बाद कोर्ट का परवाना कासगंज जेल पहुंचा और अब्बास को रिहाई मिल सकी। मुख्तार अंसारी के परिवार के लिए ईद से पहले यह बड़ी खुशी है। रमजान के महीने में जुमे के दिन अब्बास अंसारी के जेल से बाहर आने को भी उसके समर्थक खुदा की मेहरबानी मान रहे हैं। अब्बास अंसारी को जेल से बाहर निकलने पर उनके परिवार और समर्थकों में हर्ष का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *