

दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो
आजमगढ़।
भारतीय जनता पार्टी लोकसभा लालगंज की क्लस्टर बैठक शनिवार को फूलपुर पवई के बाबा बैजनाथ पीजी कॉलेज सकतपुर सुक्खीपुर में हुई। जिसमें लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति, विधान सभा संयोजक, विधान सभा प्रभारी मौजूद रहे। मुख्य अतिथि के रूप में क्लस्टर प्रभारी व उत्तर प्रदेश सरकार में कृषि मंत्री व आजमगढ़ के प्रभारी मंत्री सूर्यप्रताप शाही थे।
क्लस्टर प्रभारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता सभी लाभार्थियों से मिलेंगे। चाहे वह सरकार की किसी भी योजना के माध्यम से लाभान्वित हुए हों। इस बार के लोक सभा चुनाव में 400 सीटों से अधिक सीटें जीत कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रचंड बहुमत से सरकार बनाया जा सके। उन्होने कहा कि हमारे सभी कार्यकर्ता साथियों को दिन रात मेहनत करनी होगी। एक एक पदाधिकारी, चाहें वह बूथ अध्यक्ष हों, या पन्ना प्रमुख सभी लोग अपनी जिम्मेदारी निभायेंगे तो निश्चित ही विजय श्री हासिल होगी।
भाजपा लालगंज के जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता चुनाव तक दिन रात एक कर के लालगंज लोकसभा को जिताने का काम करेगा। पूरे जिले में सभी कार्यकर्ता लाभार्थियों के घर घर जा कर उनसे संपर्क करेंगे। भारतीय जनता पार्टी लालगंज का हर कार्यकर्ता शीर्ष नेतृत्व द्वारा दिए गए दिशा निर्देश का शत प्रतिशत पालन करेगा।
इस अवसर पर लोकसभा प्रभारी व किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री घनश्याम पटेल, लोकसभा संयोजक विनोद राय, जिला प्रभारी मुराहू राजभर, निवर्तमान जिला अध्यक्ष ऋषिकांत राय, जिला उपाध्यक्ष हनुमंत सिंह, योगेंद्र राय, चंद्रजीत तिवारी, जिला मंत्री शैलेंद्र नाथ, अजय यादव, दिलीप सिंह बघेल, प्रबंधक वेद प्रकाश सिंह बादल, अभिषेक सिंह, रामस्वारथ राजभर, विधान सभा प्रभारी रमाकांत मिश्र, संतोष गोंड, अंकुर राय,आदि मौजूद रहे।
