
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
निजामाबाद थाना क्षेत्र के हुसामपुर बड़ागांव के अस्सी मैरेज हाल के प्रांगण में मंगलवार को सुबह दस बजे से पशुपालन विभाग द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य शिविर मेला का आयोजन किया गया। गोवंश के दूध, गोबर और मूत्र के महत्व के बारे में भी विस्तृत रूप से ग्रामीणों को जानकारियां दी गई।
हुसामपुर बड़ागांव में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य शिविर मेला का आयोजन उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी निजामाबाद डॉ.जय प्रकाश सिंह की देखरेख में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिला उपाध्यक्ष शेर बहादूर सिंह ने फीता काटकर गौ पूजन कर किया। और कार्यक्रम की अध्यक्षता वीरेन्द्र नाथ मिश्र क्षेत्र पंचायत सदस्य ने किया। कार्यक्रम में 245 पशुपालकों को मिनरल मिक्सचर, कृमि नाशक, किलनी, कैल्शियम और विटामिन की दवाएं दी गई और सैकड़ों पशुओं का उपचार किया गया। डॉ.जय प्रकाश सिंह ने कहा कि पशुओं को स्वस्थ रखने के लिए चारे के साथ पौष्टिक तत्व भी खिलाएं। विभिन्न रोगों से बचाव के लिए समय-समय पर पशु डॉक्टर से सलाह लेना बहुत जरूरी है। गोवंश के दूध, गोबर और मूत्र के महत्व के बारे में भी विस्तृत रूप से ग्रामीणों को जानकारियां दी। इस अवसर पर गुलाब चंद्र महा प्रधान, वीरेन्द्र चौहान प्रधान, ओमप्रकाश मिश्र, पूर्व ग्राम प्रधान रंजीत चौहान, डॉक्टर विनोद सिंह, डॉक्टर पूनम त्रिपाठी, डॉक्टर योगेन्द्र यादव, जगदम्बा चौहान, दिनेश चंद्र मिश्र, सदानंद मिश्र आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।
