दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
शिब्ली इंटर कालेज परिसर में अवैध तरीके से संचालित शिब्ली इंग्लिश मीडियम स्कूल को डीआईओएस के आदेश से बंद कर दिया गया। ऐसे में विद्यालय प्रबंधक की तरफ से अभिभावकों को मैसेज भेजकर विद्यालय बंद होने की सूचना दी जा रही है।
जानकारी के मुताबिक पूर्व प्राचार्य नेसार अहमद द्वारा अवैध तरीके से शिब्ली इंटर कालेज परिसर में शिब्ली इंग्लिश मीडियम स्कूल का संचालन चार साल पूर्व शुरू किया गया था। मौजूदा समय में यहां एक हजार से अधिक छात्र पढ़ते हैं। इस विद्यालय में पढ़ाने के लिए अलग से शिक्षक तैनात हैं। इस विद्यालय में छात्रों से अवैध शुल्क की वसूली की शिकायतें लगातार होती रही, लेकिन इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। नए प्रधानाचार्य ने विद्यालय के संबंध में डीआईओएस से गाइड लाइन मांगी थी। डीआईओएस से जो गाइड लाइन मिली उसके अनुसार विद्यालय का संचालन होता न मिलने पर डीआईओएस मनोज मिश्रा द्वारा उक्त विद्यालय को बंद करने का आदेश जारी किया गया। आदेश जारी होने के बाद प्रधानाचार्य द्वारा अभिभावकों के मोबाइल पर मैसेज भेजकर उन्हें अपने बच्चों का एडमिशन दूसरे विद्यालय में कराने का अनुरोध किया जा रहा है। शिब्ली नेशनल इंटर कालेज के प्रधानाचार्य जैद नुरुल्लाह ने बताया कि यह विद्यालय अवैध तरीके से चल रहा था।
इस संबंध में डीआईओएस मनोज मिश्रा ने बताया कि अवैध तरीके से संचालित इस विद्यालय को बंद करने का आदेश दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *