दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
विकासखंड कोयलसा के सभागार में शनिवार को अतंर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा गोरखपुर क्षेत्र सहजानंद राय थे।
उन्होंने कहा कि महिलाओं का सम्मान हर पुरुष को करना चाहिए। क्योंकि महिलाओं की बदौलत ही पुरुष का अस्तित्व है। महिला मां के रूप में, बहन के रूप में, बेटी के रूप में पुरुष को हमेशा सम्मान देने का काम करती है। हमें यह बड़ा गर्व होता है कि हमारे देश के प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री महिलाओं को सम्मान देने के लिए अनेक महत्वाकांक्षी योजनाओं को चलाकर महिलाओं को सम्मान देने का काम किये हैं।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद लालगंज के भाजपा जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार महिलाओं को समान, शिक्षा के अधिकार के साथ- साथ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, महिला उत्पीड़न संबंधित कानून बनाकर के इस पुरुष प्रधान देश में महिलाओं को पुरुष के बराबर हक दिलाने का काम किया है।
वक्ता के क्रम में लालगंज लोकसभा की पूर्व सांसद संगीता आजाद ने कहा कि आज के समय में बेटियों को जो अधिकार और सम्मान भारतीय जनता पार्टी ने दिया है। वह अब तक की किसी सरकार ने नहीं दिया था। महिला चिकित्सा से लेकर शिक्षा के क्षेत्र में महिलाओं को अनेक प्रकार के अधिकार मिले हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष यादव ने कहा कि आज के जमाने में महिला पुरुष से किसी भी मामले में पीछे नहीं है। मंडल अध्यक्ष रूद्र प्रकाश शर्मा ने कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले सभी अतिथियों एवं महिलाओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम कार्यक्रम का संचालन चंद्रजीत तिवारी और हनुमंत प्रसाद सिंह ने किया।
इस मौके पर रामशंकर वर्मा, अर्पित मौर्य, रविंद्र सिंह, मनीष सिंह, जगन्नाथ राजभर, आशुतोष चौबे, विनोद सिंह, रामाश्रय यादव, रेखा गिरी, नेहा चतुर्वेदी, कुसुमलता बौद्ध सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *