दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो

आजमगढ़।
लालगंज ब्लाक के बैरीडीह गांव में जनसहयोग से चलने वाले मान्यवर कांशीराम पब्लिक नर्सरी स्कूल सदर बाजार में सर्दी के मौसम को देखते हुए प्रसिद्ध समाज सेवी मुहम्मद ताहिर शेख़ के द्वारा गरीब छात्र छात्राओं को बैठने के लिए मैट दिया गया। ताकि इस सर्दी के मौसम में बच्चों को ठंड न लगे और सभी बच्चे मैट पर बैठकर पढ़ाई कर सकें।
इस अवसर पर मुख्य रूप से तारिक सिकंदर, इकबाल अहमद, मुहम्मद अब्सार, अब्दुर्रहमान दुकानदार मौजूद थे। मान्यवर कांशीराम पब्लिक नर्सरी स्कूल के प्रिंसिपल संजय कुमार ने मुहम्मद ताहिर शेख़ का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि वे गरीब छात्र छात्राओं के दुःख दर्द को समझा और बैठने के लिए मैट दिया। स्कूल के सदस्य फिरतू राम एडवोकेट, मनोज कुमार, राकेश कुमार एडवोकेट आदि ने मुहम्मद ताहिर शेख़ को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *