दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गौरी गांव निवासी काजल भारती (25) पत्नी विकास कुमार उर्फ हवलदार शुक्रवार की सुबह पंखा चालू कर रही थी। इस दौरान करेंट लगने से उसकी मौत हो गयी। घटना के बाद कोहराम मच गया।
काजल अपने एक साल के बच्चे के साथ घर में थी। उसकी ननद रीता पुत्री श्रीपत अपने खेत में धान की निराई करने चली गई। उसके पति और देवर बाहर रहकर नौकरी करते हैं। शुक्रवार की सुबह काजल घर पर थी। इस दौरान उसे करेंट लगने से मौत हो गयी। आसपास के लोग ने काजल को मृत देख घर वालो और पुलिस को सूचना दिए। पुलिस लाश को पीएम के लिए भेजवा दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *