दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो

लखनऊ।
राज्यसभा चुनाव के लिए मंगलवार को मतदान होगा। उससे एक दिन पहले सोमवार को ही खेला होने से राजनितिक गलियारे में हड़कंप मच गया।
सोमवार को सपा की तरफ से विधायकों की मीटिंग बुलाई गयी। जिसमें पार्टी के कई विधायक नहीं पहुंच सके।
हालांकि सपा की तरफ से कहा गया कि मांगलिक कार्यक्रमों में व्यस्तता होने की वजह से वे नहीं आ पाए हैं। फोन करके उन लोगों ने सूचना दिए हैं।
समाजवादी पार्टी के जो विधायक मीटिंग में नहीं शामिल हो सकें हैं उनमें
मुकेश वर्मा
महाराजी देवी
पूजा पाल
राकेश पाण्डेय
विनोद चतुर्वेदी
राकेश प्रताप सिंह
अभय सिंह
मनोज पाण्डेय का नाम शामिल है।
उधर इष मामले में सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने दावा किया है कि सपा के जो विधायक पार्टी में नहीं गये थे। वे सभी अब भाजपा में जा रहे हैं।
खबर है कि-पल्लवी पटेल और इंद्रजीत सरोज सपा के साथ रहेंगे। उधर कुंडा विधायक रघुराज प्रताप उर्फ राजा भईया की तरफ से सपा प्रमुख को पहले ही साफ कर दिया गया कि वह भाजपा को सपोर्ट करेंगे।
इस चुनाव के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव समेत अन्य दिग्गजों की प्रतिष्ठा दाव पर लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *