दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
निज़ामाबाद थाना क्षेत्र के सुराई गांव में अकेली मां बेटी को देखकर मनबढ़ पड़ोसी घर में घूस गये। धमकी देते हुए घर से नगदी सहित कीमती सामान उठा ले गये। पीड़ित महिला ने थाने में तहरीर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही।
पीड़ित महिला ने बताया कि मंगलवार की रात में मेरे घर में मेरे गांव का इंशाद, उसकी पत्नी सलमा और उसका पुत्र फरहान घर में घुस गए और मेरे पति को ढूंढने लगे। जब वो न मिले तो हम लोगो को गंदी गंदी गालियां देने लगा और छेड़ छाड़ करने लगा और मेरे चिल्लाने पर भी हमें कोई बचाने नहीं आया। उधर उसकी पत्नी सलमा और बेटा फरहान मेरे घर की पेटी का ताला तोड़ कर 50 हजार रुपये और जेवर लूट ले गए। जाते समय मुझे और मेरी बेटी को जान से मारने की धमकी दिए और कहा जब तेरा पति आयेगा तो उसे भी मार देंगे। महिला ने बताया की इससे पहले कई बार मेरे पति को मार पीट चुके हैं। कई बार हम थाने पर भी आए, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। लेकिन इस बार जब हद हो गई तो हम लोग मजबूर होकर इस बार फिर थाने पर प्रार्थना पत्र दिए हैं। चौकी प्रभारी फरिहां प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जॉच पड़ताल कर कार्यवाही कि जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *