
लालगंज, (आजमगढ़)।
लालगंज बाज़ार के प्रमुख दवा कारोबारी कृपासागर गुप्ता और उनकी पुत्री की सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि पत्नी और ड्राइवर ज़ख्मी हैं उनका इलाज चल रहा है।
लालगंज बाज़ार निवासी कृपा शंकर गुप्ता पुत्र बेचू लाल गुप्ता अपनी पत्नी, पुत्री के साथ बड़ी पुत्री के यहां औरंगाबाद जा रहे थे कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 19पर खड़ी ट्रक से उनकी कार टकरा गई जिससे कृपा शंकर गुप्ता और उनकी पुत्री काव्या की मौके पर ही मौत हो गई।
सामाचार मिलने पर उनके परिवार के लोग मौके के लिए निकल दिए। इस घटना से पूरी लालगंज बाजार में शोक की लहर है।
