
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
महर्षि बाल्मीकि की जयंती के अवसर पर हिन्दी सुबोध संस्थान के तत्वाधान में उनको पुष्पाजंलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया गया। हिन्दी सुबोध संस्थान के तत्वाधान में गुरुवार को महर्षि बाल्मीकि की जयंती मनायी गयी।
पूर्व प्राचार्य डॉ. सत्येंद्र सिंह ने सर्वप्रथम बाल्मीकि जी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। उपस्थित सभी लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित किया। डॉ. सत्येंद्र सिंह ने कहा कि महर्षि बाल्मीकि आदि कवि थे। उन्होंने रामायण लिखकर राम के कृतियों को जनमानस तक पहुंचाने का कार्य किया।जयंती समारोह में वरिष्ठ अधिवक्ता धर्मेश पाठक, डॉ मुनिद्रिका प्रसाद गिरी ने बाल्मीकि जी के जीवन पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला।समारोह के आयोजक हिन्दी सुबोध संस्थान के प्रबंधक समर बहादुर सिंह ने बाल्मीकि जी के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए आए लोगों के प्रति आभार प्रकट किया। समारोह में पूर्व प्रधानाचार्य ओमप्रकाश सिंह, राजनाथ यादव, कैलाश सिंह, विनय शंकर राय, प्रभात कुमार सिंह, कृष्ण कुमार मोदनवाल, बलवंत सिंह, प्रियंका राव, राजू सिंह, चेतन आनन्द, गौरव कुमार रघुवंशी सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।
