
दैनिक भारत न्यूज
बूढ़नपुर।
स्थानिय तहसील क्षेत्र के लहरपार गांव निवासी एक फौजी परिवार ने महाराणा प्रताप का प्रतिवर्ष जन्मदिन मनाने का संकल्प लिया है। इसक्रम में गुरुवार को ग्राम प्रधान वीरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में महाराणा प्रताप की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान सभी ग्रामीणों ने पहले महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। इसके बाद उनके चरित्र पर प्रकाश डाले।
ग्राम प्रधान वीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि हमें महाराणा प्रताप के आदर्श पर चलने की जरूरत है। उनसे सीखने की जरूरत है कि व्यक्ति कितनी भी विषम परिस्थिति में हो, लेकिन उसे धैर्य से काम लेना चाहिए। सूबेदार मेजर हरेंद्र सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप किसी भी कीमत पर मुगलों के सामने झुके नहीं। उन्होंने घास की रोटी खाया, लेकिन दुश्मनों के सामने कभी घूटने नहीं टेंका। सूबेदार कामता प्रसाद सिंह द्वारा लोगों को संकल्प दिलाया गया कि हमें राष्ट्र हित के लिए अपने प्राणों को न्योछावर कर देना चाहिए। महाराणा प्रताप ने राष्ट्रीय हित को ध्यान में रखते हुए अपने आप को देश के लिए समर्पित कर दिया। इस मौके पर हवलदार, संजय सिंह, कप्तान हरिहर सिंह, प्रमोद सिंह, अनिल सिंह, ओम प्रकाश, रुदल राजभर, पंचम राजभर, शिव व्रत राजभर, सुखबीर सिंह, नर्सिंग सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
