
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में मंगलवार को डुबकी लगाने परिवार के साथ गयीं रीता चौबे देर रात हुई भगदड़ में अपनों से बिछड़ गयी। कड़ाके की ठंड में रीता गीला कपड़ा पहनकर घर वालों को ढूंढ रही। जबकि हलाकान रीता चौबे के घर वाले उसे तलाश रहे हैं।
रीता देवी पत्नी जयप्रकाश चौबे जहानागंज थाना क्षेत्र के लप्सीपुर गांव की रहने वाली हैं। 52 वर्षीय रीता देवी अपने नात रिश्तेदारों के साथ महाकुंभ स्नान करने गयीं हैं। मंगलवार की रात करीब एक बजे वह स्नान करने गयीं थी। इस दौरान भगदड़ जैसी घटना घटित हो गयी। भगदड़ के समय रीता देवी स्नान करके बाहर आ रही थी। अभी वह परिवारवालों से मिल पाती की अचानक से भगदड़ मच जाने से रीता घर वालों से बिछड़ गयीं। रीता देवी की तलाश में परिवार के लोग पूछताछ केंद्र पर पहुंचे तो पुलिस वालों ने बताया कि वे रीता को देखे थे। वह मदद के लिए केंद्र पर भी पहुंची थी, लेकिन भगदड़ जैसी घटना होने की वजह से उनकी मदद नहीं हो पाई। परिवार के लोग रीता चौबे की तलाश में जुटे हैं। नात रिश्तेदार भी परेशान हैं। घर वालों के मुताबिक बुधवार को पता चला था कि रीता देवी सेक्टर 21 के पुलिस बूथ के पास देखी गयी हैं। रीता की तलाश जारी है।
