
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
दिवंगत माफिया मुख्तार अंसारी गिरोह का सबसे खतरनाक शूटर सोहन पासी गिरफ्तार कर लिया गया। रविवार को सिधारी पुलिस द्वारा गिरफ्तार हुए सोहन पासी के पास से पुलिस ने गांजा बरामद की। वह गांजे की सप्लाई करने जा रहा था।
पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के मुताबिक 13 अप्रैल को योगेन्द्र बहादुर सिंह प्रभारी निरीक्षक सिधारी जनपद आजमगढ़ मय हमराह द्वारा चेकिंग के दौरान *मुख्तार अंसारी का शूटर सोहन पासी पुत्र प्रसिद्ध नरायन पासी निवासी बीरपुर थाना मेंहनगर जनपद आजमगढ़* को 1.75 किलो ग्राम गांजा के साथ बैठौली पुलिया के पास से समय 16.55 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया।
एसपी ने बताया का छह फरवरी 2014 को *ठेका छोड़ने के दबाब की रंजिश को लेकर थाना तरवां के एराकला में सड़क निर्माण के दौरान मजदूर रामइकबाल पुत्र मोहन सा0 सरदहा थाना कोटा जनपद गया (बिहार) उम्र 28 वर्ष की हत्या की गयी थी। जिसमें मुख्तार अंसारी, शूटर सोहन पासी सहित कुल 09 अपराधियों के विरूद्ध तरवा थाने में केस दर्ज है। छह अक्तूबर 2020 को मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त मुख्तार अंसारी, शूटर सोहन पासी सहित कुल 09 शातिर अपराधियों के विरूद्ध *थाना तरवां पर मु0अ0सं0- 160/20 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट का अभियोग पंजीकृत* किया गया था।
➡मुख्तार अंसारी के *शूटर सोहन पासी के विरूद्ध हत्या, हत्या का प्रयास, लूट व गैंगेस्टर आदि जघन्य अपराधों में जनपद आजमगढ़ व मऊ में कुल 10 मुकदमें* पंजीकृत है।
