दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो

आजमगढ़।
नेशनल हाइवे नंबर 233 पर स्थित देवगांव कोतवाली क्षेत्र के नरायनपुर नेवादा गांव में स्थित मदरसा जामिया फैज ए आम में आठ करोड़ रुपये से अधिक का गोलमाल किया गया है। इस मामले में पूर्व प्रधानाचार्य
सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
देवगांव थाने में दर्ज मुकदमे के विषय में सह सचिव हामिद अली एडवोकेट ने बताया कि मदरसे के प्रधानाचार्य पद पर अंबेडकरनगर के हंसवर थाना क्षेत्र के मनेरीपुर गांव निवासी हबीबुर्रहमान की तैनाती थी। प्रधानाचार्य पर करोड़ों के गबन और अपने पुत्र-पुत्रियों के साथ मिल कर छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप लगे थे। जिस पर प्रबंध कमेटी द्वारा जांच कराई गयी। इस दौरान आरोपों की सत्यता का पता चला। इसके बाद हबीबुर्रहमान को हटाकर मिसबाहुददीन को प्रधानाचार्य बना दिया गया। उधर जांच शुरू होते ही पूर्व प्रधानाचार्य ने अपने पुत्र व पुत्रियों अहमद माविया, सुमाएला हबीब, महमुदा हबीब, मैमुना हबीब व बाबू मोहम्मद अरशद के साथ मिलकर वर्तमान प्रधानाचार्य संग दुर्व्यवहार किया। कार्यालय का ताला तोड़कर डेढ़ लाख रुपए और अन्य आवश्यक कागजात उठा ले गये। जांच के दौरान पता चला कि पूर्व प्रधानाचार्य ने मदरसे का करीब आठ करोड़ से अधिक का गोलमाल करके दूसरे नाम से मदरस चला रहे हैं। जबकि उसमें कागजात सबूत के तौर पर जामिया फैज ए आम का प्रयोग किया गया है। हामिद अली ने बताया देवगांव कोतवाली में तीन दिसंबर को केद दर्ज कराया गया है।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *