

दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो
बिंद्राबाज़ार।
पूर्व मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता डाक्टर कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा के प्रयास से प्रसिद्ध मां अज्ञवानी का पावन धाम जल्द ही पर्यटन स्थलों की सूची में शामिल हो सकता है। इस मंदिर के विकास के लिए सरकार की तरफ से 1.47 करोड़ रुपये का बजट भी स्वीकृत किया गया है।
नेशनल हाइवे नंबर 233 और स्टेट हाइवे के बीच में रानीपुर रजमो गांव स्थित है। इसी गांव में मां अज्ञवानी देवी का मंदिर भी स्थित है। इस मंदिर के विकास के लिए क्षेत्र के लोकप्रिय नेता पूर्व मंत्री डाक्टर कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा हमेशा लगे रहते हैं। मंदिर को पर्यटन स्थल घोषित करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले थे। इस मुलाकात के बाद पर्यटन विभाग की तरफ मंदिर के विकास के लिए 1.47 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है।
सरकार के इस फैसले से क्षेत्रवासियों में अपार हर्ष है। क्षेत्र के लोगों ने कहा कि इस तरह के कार्य से जहां क्षेत्र के लोगों में ईश्वर के प्रति विश्वास को बल मिलता है, वहीं क्षेत्र में ऐसे सम्मानित नेता होने की वजह से हमारे क्षेत्र का विकास सदैव होता रहेगा। लोगों ने बताया कि इसकी वजह से यह क्षेत्र एक ऐसा देवालय बनेगा। जिससे आने वाले लोगों को यहां पर रुकने के साथ-साथ पूजन अर्चन करने में किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
